दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा:शादी के बाद विदाई कर नयी नवेली दुल्हन को लेकर घर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी जितेंद यादव पहुँचकर घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया गया है। जहां दुल्हन अर्चना व यश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोण्डा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मनकापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मनकापुर कस्बा निवासी गोमती प्रसाद वर्मा के बेटे रोहित वर्मा की बारात छपिया थाना क्षेत्र के गांव कछवन बुजुर्ग हथियागढ़ गांव में बुधवार की रात आयी थी। जहा शादी सम्पन होने के बाद गुरुवार की सुबह दुल्हन को विदा करके घर लौट रहा था। दूल्हे की गाड़ी जैसे ही मसकनवा मनकापुर मार्ग गडरही गांव के पास नहर के पुलिया पर पहुंची कि दूल्हे की गाड़ी मनकापुर के तरफ से आ रही बोलोरों से टकरा गयी जिसमे दूल्हा रोहित वर्मा, दुल्हन अर्चना एवं बाराती यश, शिवा, अद्दे प्रसाद गंभीर रूप से घयाल हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गडरही नहर के पुलिया पर मनकापुर के तरफ से आ रही बोलोरों यूपी 32 सीक्यू 7243 व मसकनवा के तरफ जा रही कार एमएच 02 सी डी 7857 की आमने सामने टक्कर हो गया था।जहा पहुचकर घायलों को अस्पताल पहुचाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर साइड करके यातायात को चालू कर दिया गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ