Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूमि विवाद में युवक ने महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर,हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में गुरुवार की सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बाबा बाजार चौकी प्रभारी सजंय सिंह ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी खैरनपुर भेजवाया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव निवासी तीन भाइयों लल्लू,सुरेश व् रामसुख के बीच खेत के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक सुरेश के एक चाचा निःसन्तान थे।उन्होंने अपना खेत सुरेश के नाम वरासत कर दिया था।उसी खेत में अन्य भाई हिस्सा मांग रहे थे।गुरुवार की सुबह लल्लू के छोटे भाई सुरेश उसी विवादित खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे।इसकी जानकारी जब लल्लू को मिली तो वह भी पत्नी कलावती के साथ खेत पहुंच गये।और छोटे भाई सुरेश को खेत जोतने से मना किया।जिसपर दोनों भाइयों बात विवाद होने लगा।इसके बावजूद सुरेश ने खेत जोतना बन्द नही किया।इसी बीच लल्लू की पत्नी कलावती (48) ट्रैक्टर के सामने लेट गई।और ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पीड़िता के पति लल्लू का आरोप है।कि सुरेश ने जानबूझ कर उसकी पत्नी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया है।जबकि आरोपी का कहना है।कि उसके बड़े भाई  विवाद के वक्त उसे लाठी से पीट रहे थे।इस कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर महिला के ऊपर चढ़ गया।

मवई के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि सभी लोग महिला का इलाज कराने गये हैं।अभी पीड़िता की तरफ से तहरीर नही मिली है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे