Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नौ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के चंद्रामऊ बैरम गांव में मंगलवार की शाम पावर कार्पोरेशन विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर  बिजली चोरी व् बड़े बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाही की। चेकिंग के दौरान कई बकायेदार चोरी से बिजली का उपभोग करते पाये गये। इसके बाद विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर आरके सिंह ने मवई थाने में तहरीर  देकर 9 लोगों के विरुद्ध 138 बी के तहत मुकदमा कराया।इस कार्रवाही के बाद बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

विभाग कि विजिलेंस की टीम में शामिल विभाग के अवर अभियन्ता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि श्री मती अफसरुल निशा पत्नी माशूक खां,मोहम्मद मुस्लिम,वाहिद अली,मोहम्मद शकील,मोहम्मद रफीक,व् नौशाद अली सहित नौ लोगों के विरुद्ध घरेलू बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।उन्होंने बताया कि इन बकायेदारों पर 20 से लेकर 50 हजार रूपये तक बिजली बिल का बकाया था।इन बकायेदारों द्वारा बिल न अदा किये जाने के बाद इनका कनेक्शन काट दिया गया था।लेकिन बावजूद इसके सभी बकायेदार अवैध रूप से केबल जोड़कर कर चोरी छिपे घरेलू बिजली का उपभोग कर रहे थे।जिसकी सूचना मिलने पर छापेमारी की कार्रवाही की गई है।उन्होंने बताया कि सभी बकायेदारों की केबल काट दी गई है।

विभाग के प्रवर्तन दल में इंस्पेक्टर आरके सिंह,उपनिरीक्षक इन्द्रसेन मिश्रा,अवर अभियन्ता राजेन्द्र कुमार,लाइनमैन समर यादव,गोविंद,आरक्षी संजीव मिश्रा व् सुशांत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मवई के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे