Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने महिला थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। गुरुवार 25 जुलाई 2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा महिला थाना पंहुचकर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम पूरे परिसर की साफ-सफाई, थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव आदि का सघन मुआयना किया गया। थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, तैनाती रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के रखरखाव एवं परिसर की साफ-सफाई पर पुलिस अधीक्षक के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी फरियादी को बेहतर ढंग से उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे