Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नया स्कूल बैग पाकर परिषदीय स्कूल के बच्चे हुए खुश


तरीकत हुसैन
लोहरौली, संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि,विद्यालय में बच्चों के शत प्रतिशत ठहराव,अच्छी शिक्षा हेतु शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूली बच्चों को निःशुल्क पाठयपुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा, एमडीएम आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार के दिन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सेमरियवां में स्थित 6 पूर्व माध्यमिक विद्यालय और 12 प्राथमिक विद्यालय के 1450 बच्चों को बैग वितरित किया गया। शनिवार के दिन प्राथमिक विद्यालय सेमारियाव के 132 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावां के 150 बच्चों को नया बैग वितरित किया गया। नया बैग पाकर बच्चे बहुत खुश दिखाई दिए। इस अवसर एनपीआरसी समन्वयक जफीर अली व शमा अजीज खान ने बच्चों को नियमित साफ सफाई के साथ विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। बैग वितरण के समय नजुहत बतूल, किरन चौधरी, सरवरी खातून, खुर्शीद जहां, सुरजन गौंड, महेंद्र कुमार, तैयबा खातून, बुशरा आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे