बनारसी चौधरी
बेलहर, सन्तकबीरनगर। विकास खन्ड बेलहरकलॉ के ग्राम पंचायत कुड़ी मनमन स्थित जूनियर विद्यालय में घास भूस उग जाने से व विद्यालय परिसर में बाउंड्री वाल न होने से कभी भी कोई भी घटना घट सकती है। इसके जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बताते चले कि विकासखंड बेलहरकला ग्राम पंचायत कुड़ी मनमन में स्थित विद्यालय में जहां एक तरफ शासन द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को प्रगति पर रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित कर अभियान की गति तेजी से व्यक्त कर रही है, तो वही बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुड़ी मनमन में बने जूनियर विद्यालय के प्रांगण में ना तो बाउंड्री है ना ही साफ सफाई की व्यवस्था है। इस बरसात के दिन में काफी घास फूस उग गए हैं। जोकि बच्चों को हमेशा जहरीले सर्प एवं जहरीले कीड़े मकोड़े की डर हमेशा बनी हुई है। जूनियर विद्यालय में मजबूरी में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। हालांकि विद्यालय को एक तरफ ना तो विद्यालय में बाउंड्री है ना ही विद्यालय परिसर में साफ सफाई है जो भी जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी जिले से लेकर ब्लॉक तक के है सभी मौन धारण किये हुए हैं। ऐसे में विद्यालय पर तैनात स्टॉप और बच्चों को हमेशा चिंता सताती है। अब ऐसे में विद्यालय परिसर में गंदगी होने जाने से भयानक बीमारियां एवं अन्य तरह-तरह डर बना रहता हैं। गांव से लेकर ब्लॉक से लेकर जिले तक स्वच्छ बनाने के लिए शासन के लोग लगे हुए हैं। जो कि स्वच्छ भारत अभियान का सपना चूर चूर हो रहा है।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर
खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया गया कि ग्राम प्रधान से मेरी बात टेलीफोन से हुई है लेकिन अभी तक स्कूल की साफ़ सफाई नहीं हुई। इसका मतलब सफाई कर्मी द्वारा घोर लापरवाही किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ