Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेल्वे स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की नोटिस से व्यापारियों में हड़कम्प


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बस्ती के गौर रेल्वे स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की नोटिस से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है, रेलवे ने 4 सितम्बर को 200 दुकानों पर नोटिस चस्पा कर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है, अतिक्रमण न हटाने पर 14 सितम्बर को रेल्वे दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा, वहीं रेलवे की नोटिस के बाद व्यापारीयों में हड़कम्प मच गया है, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर मांग की है की उन को कुछ दिन और समय दिया जाए,  व्यापारियों का कहना है की 50 साल से ज्यादा समय से उन लोगों की दुकान मौजूद है, उसी से उन की और परिवार की रोजी-रोटी चलती है, पढ़ाई लिखाई चलती है, इस को देखते हुए रेलवे को हमें व्यापार करने के लिए 5-6 फिट जमीन देनी चाहिए ताकि हमारी रोजी-रोटी चलती रहे, व्यापिरियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा की हम लोगों की कोई भी दुकान रेलवे की जमीन पर नहीं है, जिसकी जांच कराई जाए, उस के बाद कोई कार्रवाई की जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे