Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर भव्यता से निकली कलशयात्रा


वासुदेव यादव
अयोध्या। विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शक्तिवाहिनी के संयोजन में कच्चा घाट सरयू तट से भव्य कलश यात्रा निकली। जाे शक्ति वाहिनी प्रमुख बिन्दु सिंह व पार्वती कौशल के अगुवाई में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटी देवकाली मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। केन्द्रीय दुर्गापूजा-रामलीला समन्वय समिति व शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार अपराहन 3 बजे सरयू तट स्थित संत तुलसीदास घाट से गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने मां सरयू का जलभरकर भव्य कलशयात्रा निकाली। शहर में यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जाेरदार स्वागत हुआ। कलश यात्रा नयाघाट, बाबू बाजार, श्रृंगारहाट, हनुमानगढ़ी चौखट दर्शन के उपरांत हरिद्वारी बाजार होते हुए छाेटी देवकाली मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कलशों को स्थापित किया गया। यात्रा में शामिल प्रतिष्ठित तिवारी मन्दिर के महन्त गिरीशपति त्रिपाठी ने माता की भव्य आरती उतारी। इस माैके पर संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने बताया कि रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। मंदिर में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का पूजन अर्चन शुरू होगा। यात्रा प्रभारी दीपचंद्र राही ने बताया कि नवरात्र की पूर्व संध्या पर पिछले 19 वर्षों से शक्तिवाहिनी की महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। इस बार कलश यात्रा का 20 वां वर्ष है। केंद्रीय समिति अध्यक्ष रमापति पाण्डेय ने सभी बहनों को विपरीत मौसम में कलश यात्रा निकालने की मंगल कामना दी। केंद्रीय समिति प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं माताओं बहनों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति के संरक्षक पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, संत एमबी दास, कवि अशोक टाट्म्बरी, महामंत्री श्री निवास पोदार, विसर्जन प्रभारी नंदकुमार मिश्र पेड़ा महाराज, सुरक्षा प्रमुख पंकज गुप्ता, देवर्षि राम त्रिपाठी, रमेश राना अनीता सिंह, वंदना त्रिपाठी, दया मिश्रा, मीरा कौशल, वंदना, सुमन मिश्रा, निशा पाण्डेय कृष्ण कुमारी, मिथिलेश सहित सैकड़ों मातृशक्ति कलश यात्रा में शामिल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे