Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदन सदर विधानसभा क्षेत्र के सेखुई कला से आज निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर सदर विधानसभा बलरामपुर मे तीसरे चरण की "गांधी संकल्प यात्रा" स्वच्छता संकल्प के साथ रास्ते में सफाई करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा एवं सदर विधायक पलटू राम के नेतृत्व में सेखुईकला चौराहा से आरंभ हुआ।                   

                    यात्रा के पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा की महात्मा गांधी और सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन पूरे देश में कराया है। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान के साथ-साथ गांव में संपर्क कर लाभार्थियों से मिलने का तथा जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ दिलाना एवं गांधी जी के सपनों का भारत बनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना कार्यक्रम का मूल मंत्र है।
            पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का संकल्प गांव, गरीब, किसान व बेरोजगार के उत्थान एवं स्वच्छता मूल मंत्र रहा है उसी पर चलते हुए पूरे देश के अंदर स्वच्छता अभियान के लिए जन जागरण हेतु यात्रा का आयोजन किया गया है । जन-जन तक पहुंचकर अभियान के रूप में जनता की सेवा करना ही इस यात्रा का परम लक्ष्य है।
                  सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश का विकास एवं मोदी  के विजन को पूरा करने हेतु संकल्पित हो कर इसी कड़ी में आज यह यात्रा सेखुई कला चौराहा से प्रारंभ होकर  गांव गांव होते हुए गौरा चौराहा में चौपाल के माध्यम से प्रदेश और देश की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ साथ ग्राम चौपाल, ग्राम संवाद कार्यक्रम ,प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम, सेवा कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, योग शिविर, गौ सेवा शिविर, सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, जल शक्ति, जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, वन डिस्टल, वन प्रोडक्ट की चर्चा ,स्वदेशी अपनाने  का आवाहन करते हुए जन उपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण किया जा रहा है़ जिससे देश और प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिले और बेहतर समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, विजय गुप्ता, पवन शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, रणविजय सिंह, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, शशि भूषण शुक्ला, सभासद मंटू सिंह, सुभाष पाठक, विनोद गिरी, विशाल यादव, पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह बिल्लू रवि तिवारी, धीरज यादव ,घनश्याम तिवारी,अनिल कुमार मिश्रा,विनय कुमार मिश्रा प्रधान रिषभ सिंह, सोनू यादव, अंशुमान शुक्ला, ऋषि राज मिश्रा व अटल तिवारी सहित सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे