Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय अटल भवन से निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा


अखिलेश्वर तिवारी
पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष व सदर विधायक के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर सदर विधानसभा बलरामपुर में तीसरे चरण की"गांधी संकल्प यात्रा" स्वच्छता संकल्प के साथ रास्ते में सफाई करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा एवं सदर विधायक पलटू राम के नेतृत्व में  जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क स्थित अटल भवन भाजपा कार्यालय से आरंभ हुआ।                     

                      जानकारी के अनुसार गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  सदर विधायक पलटू राम ने  कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  36 घंटे का  विशेष सत्र  बुलाकर  प्रदेश की विकास  एवं मोदी जी के विजन को  पूरा करने हेतु  संकल्पित हुए  इसी कड़ी में आज यह यात्रा  अटल भवन से प्रारंभ होकर  गांव गांव होते हुए गौरा चौराहा में   चौपाल के माध्यम से  प्रदेश और देश की  जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा  किसके साथ साथ ग्राम चौपाल, ग्राम संवाद कार्यक्रम ,प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम,सेवा कार्यक्रम,रक्तदान शिविर, योग शिविर,गौ सेवा शिविर, सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, जल शक्ति, जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, वन डिस्टल, वन प्रोडक्ट की चर्चा ,स्वदेशी अपनाने  का आवाहन  करते हुए जन उपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण किया जा रहा है़। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कुसुम चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री जगदंबा सोनकर, अजय सिंह पिंकू, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, बंदना पासवान, अजय कृष्ण पांडे, विजय गुप्ता, पवन शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, घनश्याम तिवारी, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, वरुण
 सिंह मोनू , आईटी प्रमुख अंशुमाली भारतवंशी, ऋषि राज मिश्रा, ऋषभ सिंह व टल तिवारी सहित सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे