Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा का गांधी संकल्प यात्रा तुलसीपुर के लालनगर सिपहिया से किया गया शुरू




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर तुलसीपुर।। जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा में चल रहे गांधी संकल्प पद यात्रा के क्रम में आज तुलसीपुर मण्डल की पद यात्रा निकाली गई । गांधी संकल्प यात्रा लालनगर सिपहिया से प्रारंभ होकर आहलादडीह चौराहा, अर्जुनपुर,पिपरहवा, सिकटीहवा, ओणाझार एवं देवीपाटन होते हुए तुलसीपुर में समाप्त हुई। संकल्प यात्रा में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह तथा तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । 

                     जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान  तुलसीपुर के विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि  गांधी जयंती से  सरदार पटेल जयंती तक  यात्रा के माध्यम से  स्वच्छता सिंगल  यूज़ प्लास्टिक  के लिए जन जागरण के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं  का लाभ दिलाना और लोगों को  जागरूक करना  मुख्य उद्देश है  जिसके अंतर्गत  पूरे क्षेत्र में  यात्रा निकाली गई है । जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम प्रसाद सिंह, दिलीप गुप्ता, शिव प्रसाद यादव, विशुन देव गुप्ता, रवी मिश्रा, बृजेश सिंह, प्रेम मित्तल, विश्राम सिंह व बृज गोपाल पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे