Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मछली गांव-सादुल्लाह नगर मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील कुमार गौड़
मनकापुर गोंडा: रविवार दोपहर बाद  में तीन लोग घायल हो गए| घायलों को मनकापुर  सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक डॉ डीके भास्कर ने एक घायल को गंभीर दशा में जिला मुख्यालय रिफर कर दिया | जहाँ इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी |
 प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के  पीलखाना के बरदही बाजार निवासी मोहिर  पुत्र फरीद खान 45 वर्ष बाइक पर  महफूज  पुत्र सईद 14 वर्ष को बैठाकर सादुल्लाह नगर से अपने बहन की चौथी लाने के लिए जा रहे थे  कि थाना क्षेत्र के हलईडीहवा  महेवा नानकार  गांव निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला 55 वर्ष पुत्र हरि शरण शुक्ला बाइक सवार होकर अपने घर से कलेनिया स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जा रहे थे | इस दौरान मछली बाजार से सादुल्लाह नगर मार्ग पर दोनों बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई | मोहिर  के साथ रिश्तेदारी में जा रहे रिश्तेदारों ने मोहिर  और महफूज को अपने निजी साधन से मनकापुर सीएचसी पहुंचाया | वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची  डायल हंड्रेड पीआरबी 0891 ने घायल कृष्ण कुमार शुक्ला को मनकापुर सीएचसी में भर्ती करवाया |
 चिकित्सक डॉ डीके भास्कर ने बताया कि घायल कृष्णकुमार शुक्ला  का प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय पर कर दिया गया है |
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाज  के दौरान कृष्ण कुमार शुक्ला की मौत हो गयी |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे