Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी के विरूद्व शुरू हुए आन्दोलन में कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन से जमकर झड़प


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। भाजपा सरकार की नीतियों के विरूद्ध शुरू किए गए आंदोलन के पहले ही दिन आज कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन से जमकर झड़प हुई। नगर बाजार मेँ  समर्थकों के साथ व्यापारियों को पर्चा बांट रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह को स्थानीय पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर न सिर्फ रोका बल्कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी भी दे डाली। आक्रोशित  राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि धारा 144 के बावजूद महीने भर चली भाजपा की पदयात्रा को रोकने की हिम्मत नही जुटा पाने वाली पुसिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कानून बता रही है। सत्तासीन नेताओं और पुसिस प्रशासन की मौजूदगी में घण्टो शहर में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों को आज तक गिरफ्तारी नही किया गया जबकि हमारे शान्तिपूर्ण कार्यक्रम में जानबूझकर का बड़ा पहुँचाई जा रही है।
 राना दिनेश प्रताप सिंह ने आगाह किया है कि प्रशासन निष्पक्ष कार्यवाही की आदत डाल लें वरना कांग्रेसी चुप नही बैठेंगे और सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक संघर्ष में पीछे नही हटेंगे। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिह, डब्लू सिंह राना, राजकेश उपाध्याय, अजीत सिंह, सर्वजीत उपाध्याय, पंकज सिंह, राम जनक, बेचन, रोहित यादव, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे