Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झारखंड विधानसभा में कांंग्रेस की करारी जीत पर जश्न का माहौल


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आखिरकार झारखंड चुनाव से यह साबित हो गया कि देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। आज यहां कांग्रेस भवन में झारखंड चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर गोले पटाखे दागे और खुशी का इजहार किया।
     कांग्रेस शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि झारखंड के लोगों ने वहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार का जवाब दिया है और मोदी द्वारा लाए गए संविधान संशोधन एक्ट को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को चुनाव में हराकर यह जता दिया है कि देश केवल कांग्रेस ही चला सकती है, क्योंकि यह देश के सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी द्वारा दिया गया नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को झूठा साबित कर दिया है। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक विश्वास की बात है, तो वह जनता ने चुनाव के जरिए एक एक करके साल भर में 5 राज्यों से इन्हें हटा दिया है। यह सरकार रोजी रोटी की बात नहीं करती। कानून व्यवस्था, सुरक्षा देने की बात नहीं करती। विकास की बात नहीं करती। मंदी पर बात नहीं करती। किसानों की समस्याओं पर बात नहीं करती। बात करती है हिंदू मुस्लिम की, पाकिस्तान की, लोगों को भड़काने की, जिसका नतीजा जनता ने चुनाव में हराकर उन्हें दे दिया है।
     उक्त अवसर पर अभय सिंह, आशीष सिंह,   ओबैदुर रहमान, सुभाष चंद्र पांडेय, अमरजीत सिंह, मोबीन खान, जैनुल आब्दीन, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, संतोष दुबे, इमरान खान, अब्दुल तालिब राइनी, इबादुर्रहमान, अशोक सिंह, मोहम्मद आरिफ, शहजादे सलीम, रवि वर्मा, मोहम्मद समीर, अजय कुमार रस्तोगी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल खालिद आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे