वासुदेव यादव
अयोध्या। दिव्य मां सरजू आरती सेवा संस्थान अयोध्या द्वारा रविवार को अपराह्न सिद्ध पीठ करतलिया मन्दिर आश्रम पर विशाल कंबल वितरण आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पवन पांडेय जी मुख्य अतिथि के तौर पर व आश्रम पर समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेतागण शामिल रहे। महंत रामदास महराज ने सभी शुभचिंतक को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इससे पूर्व सभी स्वागत भी जोरदार किया। साथ ही आभार भी जताया जो हमारे आश्रम पर पधारें। आप सभी लोग आकर कम्बल बितरण कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएं। अंत मे एक बार पुनः सभी को बहुत-बहुत साधुवाद व धन्यवाद दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि महंत रामदास हर वर्ष गरीबो को कम्बल वितरण करते है, यह बहुत ही सराहनीय व पूण्य का काम है। इनसे अयोध्या जे सभी सन्तो महंतो को प्रेरणा लेनी चाहिए व जरूरत मन्दो की सतत मदद करनी चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ