Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबा घुइसरनाथ महोत्सव स्थल पर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा


 विभागों से व्यवस्थाये सुनिश्चित करने को दिया निर्देश
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | बाबा घुइसरनाथ धाम महोत्सव स्थल पर आयोजित होने वाले 25वें रजत जयन्ती राष्ट्रीय एकता महोत्सव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य, जल निगम, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, पंचायत राज विभाग, नेडा, वन विभाग, विकास विभाग तथा अन्य विभागों व उपजिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित किया कि महोत्सव में उनके विभाग द्वारा जो तैयारियॉ की जाती है उनकी पूरी व्यवस्था परम्परागत तरीके से सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि स्थल पर लोगों के पीने के पानी हेतु टैंकर की व्यवस्था व इण्डिया मार्का हैण्डपम्प की मरम्मत का कार्य कर लिया जाये। मेले में मोबाईल ट्वायलेट व साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तो वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान मेला क्षेत्र में चिकित्सा कैम्प लगाने एवं एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में विकास योजनाओ से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी जाये जिससे लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होती है, भीड़ को नियंत्रण करने हेतु पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु वैरीकेडिंग की व्यवस्था की जायेगी जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य सांसद प्रमोद तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आयोजन दिनांक 20 फरवरी से प्रारम्भ होकर दिनांक 22 फरवरी 2020 तक बाबा घुइसरनाथ धाम में किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे