Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षकों के लिए भी विद्यालय बन्द करने की एबीवीपी ने की मांग


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी के प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना वायरस के चलते विभिन्न शिक्षण संस्थान में जा कर वहां के प्राचार्य से बात कर शिक्षकों के लिए भी विद्यालय बंद किए जाने की मांग को रखा ।कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर इसके बारे में जानकारी दी और उनसे मांग किया कि विद्यार्थियों के साथ- साथ शिक्षकों के लिए भी विद्यालय बंद किया जाए ।  इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एक सूचना सभी विद्यालयों को दी गई कि सभी विद्यालय शिक्षकों के लिए भी बंद किए जायेगे।  इस दौरान जिला संयोजक शिवम पांडेय, जिला सह संयोजक अर्पित मिश्र , नगर मंत्री सुधांशु रंजन मिश्र , नगर सह मंत्री आशीष राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे