Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर


रिपोर्ट तरीकत हुसैन सिद्दीकी
सेमरियावां, संतकबीरनगर। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट का नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर योगी आदित्यनाथ के साथ साथ देश के नामचीन नेताओं ने भी उनके निधन पर दुःख व्याप्त किया है, लखनऊ में लोकभवन में अपनी कोर टीम के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी एवं बढ़ते संक्रमण पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पिता की अचानक मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध रहगये,इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर भाजपा सेमरियावां मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी ने दुख संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है, बास्त मण्डल इकाई के मण्डल अध्यक्ष रामसागर चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आगे उन्होंने सर्कल न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पिता के मृत्यु पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करता  हु। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार को सम्बल प्रदान करें, जनता की सेवा में लगे हमारे सीएम ने अपनी जिम्मेदारियों को पहले रखा और पिता के अंतिम दर्शन भी नही कर सके। मण्डल अध्यक्ष रामसागर चौधरी ने अपने शुभचिंतकों के साथ कुछ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे