Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आया अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति


बलरामपुर ।। अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के तत्वावधान से  राहत सामग्री का वितरण प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के तुलसीपार्क आवास से किया गया, वितरण काआज द्वितीय दिवस रहा।

                      जानकारी के अनुसार लाकडाउन कि स्थिति में बेरोजगार हुए 60 जरूरतमंद परिवारों को  आज खाद्य सामग्री वितरित की गई तथा मध्यम वर्गीय परिवार जो संकोचवश किसी से सहयोग प्राप्त करने के लिए कही जा नहीं पा रहे हैं उनकी निजता का ध्यान रखते हुए उनके घरों पर सामग्री पहुंचायी जा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, रामनरेश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, भा ज पा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,महिला मोर्चा की रंजना पांडेय,सभासद संजय मिश्रा, डॉ तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ल, युवा मोर्चा प्रभारी राजा शुक्ल, डब्लू पाण्डेय, आलोक रंजन पांडेय,निशान्त चौहान, आनंद सिंह, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे