Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda:तालाब पाटकर किया जा रहा कब्जा



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार का स्पष्ट आदेश है कि तालाबों का सौंदर्यीकरण कराकर उनके अस्तित्व को बरकरार रखा जाए तथा उसमें गर्मी के मौसम में पानी भराया जाय जिससे पशु-पक्षी पानी के लिए इधर उधर न भटकें लेकिन गोण्डा के धानेपुर में न्यायालय तथा सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां इलाकाई पुलिस, ग्राम प्रधान व राजस्व विभाग के अन्य जिम्मेदारों की मिलीभगत से तालाब को पाटकर उस पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है।
   
  मामला जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के नौसी गांव का है। यहां एक तालाब है जिस पर उक्त गांव निवासी असगर अली अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। देखिए वीडियो:तालाब को पाट कर किया जा रहा है कब्जाबताया जाता है कि सुबह से ही जेसीबी लगाकर तालाब की पटाई कराई जा रही है। इसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस व हल्का लेखपाल से की गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पाटकर उस पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में तालाब का अस्तित्व भूमाफियाओं द्वारा समाप्त किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे