Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar वर्चुअल सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रबुद्ध लोगो संग 10 जून को होगी चर्चा



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे पारी की एक साल पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग सहित आम जन के साथ वर्चुअल सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्चुअल सभा का उद्देश्य समाज मे अपनी उपलब्धियों को बताना है। जिसके लिए अधिकांश भाजपा युवा मोर्चा के नेताओ को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे जिला संयोजक से लेकर मंडल अध्यक्ष को इस रैली के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चलें कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल में एक वर्ष की अवधि को पूर्ण किया है। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो और उसके उपलब्धियों को आम जनता सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुँचाना है। समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी आदि सहित सभी सामाजिक संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को किया जाएगा। इसी वर्चुअल सभा के आयोजन के लिए बस्ती मंडल अध्यक्ष मणीन्द्र ने बताया कि मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधित किया जाएगा। जिसमें उनके द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के विकास परक कार्यो व उपलब्धियों को आमजनों व प्रबुद्ध वर्ग को बताया जाएगा। जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर आदि प्रतिष्टित 200 लोगो को जोड़ा गया है। जिसका आयोजन आगामी 10 जून सुबह 11 बजे होना है। इस तरह से तमाम बातों को उनके द्वारा बताया गया। साथ ही जनपद के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिवाकर सिंह को इस वर्चुअल कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत कर कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। इनके द्वारा बताया गया कि प्रबुद्धजनों के साथ ही सामान्य जन को एक लिंक के माध्यम से संबोधन को सुन सकेगा। जिसमे केंद्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों को इन लोगो को बताया जाएगा। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया और आगामी 10 जून की वर्चुअल सभा को

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे