Sant kabir nagar भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्वमंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्वमंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्वमंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेको भाजपा नेताओं द्वारा आज सोमवार को पूर्व मंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इसके साथ ही अन्य नेताओं ने भी पूर्व मंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी लोगो ने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व मंत्री को नमन किया गया। एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद यादव ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में पूर्व मंत्री बाबू चंद्रशेखर सिंह ने अपने कार्य से क्षेत्र में आम जनमानस के दुखदर्द को दूर करने के लिए सदैव तत्परता से कार्य किया है। जनसंघ से जुड़े रहे। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। अपने मंत्रीत्व काल मे क्षेत्र के विकास केलिए तत्पर रहे। बीते समय मे कांग्रेस की दिग्गज नेत्री सुचेता कृपलानी को इस क्षेत्र में काफी मेहनत करना पड़ा था। इस तरह से अनेको बातो को उनके द्वारा बताया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सांथा वीरेंद्र कन्नौजिया, अरविंद यादव, लालचंद शर्मा, राजेश गुप्ता, हरिकेश त्रिपाठी, विनोद पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com