Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मदरसा शिक्षक संघ का मण्डल स्तरीय सम्मेलन



करनैलगंज(गोंडा)। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का मण्डल स्तरीय सम्मेलन मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल हलधरमऊ में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हाजी शमीउल्ला खान प्रदेश अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खालिद अख्तर खान व संचालन अफताब अहमद अंसारी ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत क़ुरआन पाक की तिलावत से कारी जुबैर ने किया। इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हाजी शमीउल्ला खान शोएब प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बलरामपुर आवेश मोनिश, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर अतीउल्लाह खान, जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर जियाउद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष महबूब आजमी आज़मगढ़, जिलाध्यक्ष सीतापुर सफीक खान, जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता इब्राहीम अंसारी बाराबंकी, सुहैल अंसारी प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान अहमद खान व मौलाना मोहम्मद इस्लाम खान सहित जिला अध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारियो का माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम के आयोजक मोहसिन खान  जिलाध्यक्ष का भी स्वागत किया। सम्मेलन में शामिल होने पहुँचे सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष गोंडा मोहसिन खान ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों ने शिक्षको का भविष्य कैसे सुधरे तथा संग़ठन को मजबूत बनाने में हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं इस  विषय पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ उप्र कभी शोशल मीडिया पर शिक्षको गुमराह नही करता न झूठी वाहवाही से सस्ती लोक प्रियता चाहता है। बकाया केंद्रांश व राज्यांश के लिए हम हर जद्दोजेहद करते हैं और करेंगे।अंत मे संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा संगठन का जल्द विस्तार किया जाएगा व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिससे मदरसा आधुनिकिकरण शिक्षको को मज़बूत किया जा सके जिस तरह प्रदेश के तमाम शिक्षको का मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ पर विश्वास कायम है। उसे हर सम्भव हमको संघर्ष करते हुए उनके हक़ को मुकम्मल तौर पर उन तक पहुचना है। इस अवसर पर जिले के मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के पदाधिकारी अली हुसैन राइनी, अब्दुल हन्नान, महमूद अहमद, रिज़वान अहमद, जावेद अंसारी, मोहम्मद अशफाक, रिज़वान अहमद, अब्दुल कुद्दुस, सबीउल्लाह खान, समीर अहमद, गणेश प्रताप, अरशद खान, अजय जैसवाल, बब्लू भाई, मोइन अहमद, आरिफ अहमद, इरशाद अहमद, गुड्डू, फरहान अंसारी, सन्नान खान, इरफ़ान अहमद, निसार अहमद व राजू आदि पदाधिकारी शिक्षक मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे