Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:समाज के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा ट्रस्ट :अश्वनी


चौपाल लगाकर हर- हर गंगे ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में वितरण किया कंबल 
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से निजात दिलाए जाने हेतु मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के क्रम में सदर विधानसभा के दूबेपुर,चौबेपुर,चौठा,सरायबली, कठार, लोहंगपट्टी, गोबरी,पूरे भरत सहित आदि ग्राम सभाओ में चौपाल लगाकर ट्रस्ट के संस्थापक व भाजपा नेता अश्वनी सोनी के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया। पड़ रही कड़ाके की ठंड में कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक अश्वनी सोनी द्वारा किए गया। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने हमेशा समाज के लोगों का सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। श्री सोनी ने कहा कि यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी की जाती है और क्षेत्र में ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भ्रमण कर लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। उसके उपरांत गांव में चौपाल के माध्यम से जरूरतमंदों तक यह सुविधा  मुहैया कराई जाती है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शुक्ल, जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात,सेक्टर प्रभारी रमेश वर्मा, राम करन वर्मा,बृजेश शुक्ल, आलोक शर्मा, हरीबख्श सिंह, संजय सिंह, राममूर्ति एडवो0, ओंकार नाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे