Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar सपा की मासिक बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा




पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद भी रहे शामिल

सन्तकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित संस्कार मैरिज हाल में आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मासिक बैठक किया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा प्रतिभाग कर आगामी चुनाव के बाबत बैठक किया गया। जिसमें पंचायत चुनाव सहित 2022 के विधानसभा तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा किया गया। जिसमे सभी लोगो द्वारा संगठन व पार्टी के कार्यो की चर्चा किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए बताया गया कि आगामी पंचायत चुनाव में अपने बूथों को बेहतर ढंग से सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण पूर्व से मजबूती के लिए जुट जाएं। जिससे इस पंचायत चुनाव के बाद ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी जमीनी स्तर पर जुड़ जाए। जिससे इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की विकास को आमजन मानस में बताकर सपा के पक्ष में मतदाताओं को वोट दिलवाना है। जिससे एक बार उत्तरप्रदेश की बागडोर फिर से अखिलेश यादव के हाथ मे देकर विकास को पूर्ण रूप से गति दिया जा सके। आज प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर केवल हिन्दू मुस्लिम कर रही है। इस तरह से अनेको बातो के द्वारा सपा के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। इस तरह के अनेको दिशा निर्देश पार्टी व संगठन के मजबूती हेतू अन्य पदाधिकारी जिसमे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी जयराम पांडेय, रामनयन यादव, अनवारुल हक़ आदि ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस मासिक बैठक कार्यक्रम का संचालन सपा पदाधिकारी ओंकार यादव द्वारा किया गया। इस मासिक बैठक में विजय यादव, अशोक यादव, हरीश यादव, संतोष निषाद, उमेश गुप्ता, राजकिशोर यादव, अमरेंद्र यादव आदि दर्जनों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे