Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु अधिवक्ता परिषद ने कराया ढाई लाख रूपये का निधि समर्पण


एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। राम मंदिर निधि समर्पण के लिए अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश कि प्रतापगढ़ इकाई ने जिले के अधिवक्ताओं के मध्य अभियान चलाया जिसमें अपने यथा सामर्थ्य लोगों ने दान किया। परिषद  के जिलाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने संग्रह हेतु अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई के पधाधिकारियों की एक टोली महामंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व में गठित की जिसने संयुक्त रूप से  दो लाख अट्ठारह हजार रूपये का संग्रह किया। उक्त अभियान में जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने सर्वाधिक एक लाख पांच हजार रूपये का संग्रह  करके सराहनीय कार्य किये है।इसीक्रम में तहसील इकाई रानीगंज से प्रचारक अभय  के साथ तहसील अध्यक्ष अजय ओझा व महामंत्री आरजू एवं तहसील कार्यकारिणी ने सर्वाधिक सत्रह हजार रूपये का संग्रह किया।पट्टी तहसील इकाई से प्रचारक राज्यबर्धन  व अध्यक्ष अमरीश तिवारी व परिषद की कार्यकारिणी ने आठ हजार रूपये का संग्रह किया।कुंडा तहसील इकाई से अध्यक्ष जे पी सिंह व महमत्री पंकज उपाध्याय ,संगठन मंत्री रवि श्रीवास्तव व कार्यकारिणी ने 6हजार रूपये का संग्रह किया है।लालगंज इकाई के अध्यक्ष संतोष दुबे व महामंत्री ने एक हजार रूपये का संग्रह कराया है।इस तरह से अधिवक्ता परिषद प्रतापगढ़ इकाई ने सभी तहसीलों को मिलकर दो लाख पचास हजार रूपये का संग्रह किया है।अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता,महामंत्री मनोज सिंह,गणेश नारायण मिश्र,रघुवीर उपाध्याय, रवि सिंह,श्रीमती किरण बाला सिंह ,विनीत शुक्ल,भरत लाल,दीना नाथ मिश्र,अभिनव सिंह,प्रशांत गुप्ता,शिव शंकर मिश्र,उमेश ओझा,महेश दुबे,अभियान प्रमुख संदीप तिवारी राजन व सर्वोत्तम पांडेय आशीष गुप्ता ,अतुल कुमार सिंह,दीपक गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव,शिव कुमार पुष्पजीवी,अरविंद पांडे  अभिषेक शर्मा,सतीश दुबे,आशीष मौर्य,रूपनारायण सरोज,बृजेश मिश्रा,शिवेश शुक्ला,पारिजात मिश्रा,विक्रम सिंह,सतीश उपाध्याय,राम मिलन शुक्ल,राकेश प्रताप सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,आलोक सिंह,शिशिर शुक्ला योगेश शर्मा,अनीश गुप्ता, अनुराग मिश्रा,मृदुल गुप्ता ,प्रदीप पांडेय,मनोज यादव ,उदित गिरी  अत्री पांडेय ,प्रवीण शुक्ला ,रजनीकांत मिश्रा, आदि अधिवक्ता शमिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे