Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:गन्ने की फसल काट ले गए दबंग, एसडीएम से लगायी गुहार

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विवादित भूमि में लगे गन्ने की फसल को गांव के दबंग काट ले गए। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम नगवा कला निवासी रघुनाथ ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।


जिसमे कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि में गन्ना लगा है। सिविल न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिया जा चुका है। फिर भी पुलिस की मिलीभगत से दबंग गन्ने की कटाई करवा रहे हैं। आरोप है कि न्यायालय द्वारा दिये पारित स्थगन आदेश की कापी के साथ उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। एसडीएम सत्रुहन पाठक ने बताया कि एसएचओ करनैलगंज को न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुये नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे