Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:चाय और पानी के लिए तरस गए चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मचारी

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को लॉकडाउन के दौरान पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम हो रहा था। वहीं चुनाव कार्य में लगाए गए कर्मचारी चाय और पानी के लिए तरस गए। जबकि जहां से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम किया जा रहा था। वहां भी पीने के पानी एवं चाय नाश्ते का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। सुबह से ही चुनाव कर्मचारी मंडी परिसर में पहुंच गए। चाय, पानी व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें बंद होने के नाते लोग मजबूर होकर हैंडपंप के दूषित पानी को पीने के लिए विवश हुए। न तो उन्हें खाने को कुछ मिला और ना ही पीने को कुछ मिला। तेज धूप में भी कर्मचारी ड्यूटी करने के लिए विवश हो रहे थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे