Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:कोरोना ने परिवार की महिला मुखिया को अपना शिकार बनाकर बच्चों को किया अनाथ

रजनीश / ज्ञान प्रकाश  

करनैलगंज(गोंडा)। कोरोना ने परिवार की महिला मुखिया को अपना शिकार बनाकर बच्चों को अनाथ कर दिया। अब उन्हें सहारा देने वाला कोई नही है। मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पांडेयचौरा के मजरा मगराइच पुरवा से जुड़ा है। यहां के निवासी रामफेर तिवारी की करीब 7 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। गरीबी की मार झेलते हुये उनकी पत्नी राजकुमारी मजदूरी मेहनत करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। बीते 16 मई को उसकी तवियत खराब हुई। जिस पर उसे गोंडा ले जाया गया। जहां जांच के दौरान उसे कोरोना पॉजीटिव घोषित करते हुये कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। मंगलवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि शासन के मंशानुसार महिला का दाह संस्कार करने के लिये 5 हजार रुपये की धनराशि उसकी पुत्री को दिया जा चुका है। और पीड़ित के घर के साथ ही पूरे गांव का सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे