Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सांड़ के आतंक से ग्रामीण परेशान

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)।  सांड़ ने लोगों को दौड़ाकर मारते हुये गांव में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों के सामने एक नई समस्या पैदा हो गई है। मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम करुआ, कुम्हरौरा व बबुरास के मजरा गोनई गोसांई पुरवा से जुड़ा है। यह गांव तीन ग्राम पंचायतों में बंटा है। यहां आस पास करीब दो दर्जन छुट्टा सांड़ व गोवंश घूम रहे हैं। जो अभी तक फसल के दुश्मन बन हुये थे। ग्रामीण बांस बल्ली के सहारे खेतों के चारो तरफ कटीले तार लगाकर फसल की सुरक्षा कर रहे थे। खेतो के पास पहुंचने पर इन्हें लाठी, डंडे का सहारा लेकर भगा देते थे। मगर इसमें से कुछ पशु अब ग्रामीणों पर जान लेवा हमला करने लगे हैं। जिससे ग्रामीणों की समस्या बढ़ती जा रही है। करीब दो सप्ताह पूर्व सुबह करीब 6 बजे यहां के निवासी अशोक कुमार सविता सो कर उठे ही थे कि उनके ऊपर सांड़ ने जान लेवा हमला कर दिया। जब तक लोग दौड़े तब तक उनके बांये पैर टूट गया। ऑपरेशन करवाने के बाद उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच विनोद कुमार के ऊपर भी सांड़ ने हमला कर दिया। यह तो कुशल था कि आस पास मौजूद लोगों ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे वह उनके तरफ दौड़ पड़ा। इस तरह कई लोग इन पशुओं का शिकार हो चुके है। मगर इसका कोई समाधान होता दिखाई नही पड़ रहा है। एसडीएम सत्रुहन पाठक ने बताया कि पशुओं को पकड़वाकर गौशाला पहुंचाने के लिये बीडीओ को निर्देश दिया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे