Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झांसी:दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरुस्कार

 

इच्छुक दिव्यांग, संस्थाए अपना आवेदन अंतिम तिथि 05 जुलाई तक जमा करें

ब्यूरो चीफ :गिरवर सिंह

झांसी:जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने  बताया  है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार दिये जाते हैं। जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है।

            राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु  श्रेणियां निर्धारित हैंः-

            दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/ स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांग हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था,

प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

       दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये, दिव्यांजन हेतु ‘‘बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, दिव्यांजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

    सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए, दिव्यांजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडि़यों के लिए तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा।

  राज्य स्तरीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की बेवसाइट यहा पर उपलब्ध है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु इच्छुक संस्थाये एवं दिव्यांगजन अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप पर समस्त औपचारिकता पूर्ण कर तीन प्रतियों में भर कर विलम्बत्म दिनांक 05 जुलाई 2021 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, झाँसी में जमा कर सकते हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे