Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, छपिया पुलिस में मुकदमा दर्ज

दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा।एक 6 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर छपिया पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

 छपिया थाना क्षेत्र  एक गांव के एक व्यक्ति ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शनिवार की रात दो गांव में शादी का आयोजन था। उस दौरान देर रात उसकी 6 वर्षीय बच्ची को अज्ञात युवक ने उसका मुंह दबा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी युवक भाग निकला। पीड़िता का प्राईवेट उपचार करा कर घटना की सूचना छपिया पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष छपिया राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे