Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झाँसी:डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

गिरवर सिंह

झांसी : पेट्रोल डीजल के दामो मैं निरंतर हुई बढ़ोतरी के खिलाफ  कांग्रेस इ पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बादल एवं नगर अध्यक्ष मेहराब खान मंसूरी पार्षद द्वारा नगर के समथर पंडोखर रोड पर स्थित मारुति नंदन पेट्रोल पंप पर  धरना प्रदर्शन कर वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं द्वारा कुछ वर्षों में डीजल पेट्रोल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विषय में विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए कहा  कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का असर देश के किसानों एवं गरीब जनता पर पड़ा है डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ जाने के कारण सभी वस्तुओं पर भी हताशा महंगाई हो गई है। इसका सीधा असर आम गरीब आदमी पर पड़ा है । ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बादल नगर अध्यक्ष मेहराबखान पार्षद,लाल सिंह कुशवाहा पार्षद, धनसिंह , राम सिंह ,कमलराज पटेल, कृपाशंकर, अयोध्या प्रसाद, रविकांत , सहित बहुत से पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे