Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:कोविड महामारी में रोवर, रेंजर की भूमिका महत्वपूर्ण:राज कुमार कौशिक

सुनील उपाध्याय

बस्ती :डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के तत्वधान में आर बी एस डिग्री कॉलेज आगरा के द्वारा आयोजित "कोविड-19 महामारी में युवाओं की भूमिका रोवर रेंजर के रूप में" विषय पर दो दिवसीय  वेबीनार के आज दूसरे दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  प्रो निर्मला एस मौर्य वाइस चांसलर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार कौशिक निदेशक भारत स्काउट और गाइड नई दिल्ली रहे। स्वागत डॉ यू एन सिंह प्राचार्य आरबीएस कॉलेज आगरा ने किया।

जनपद बस्ती से जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह की सहभागिता रही,डॉ.अंशुमान माली ओ यस डी स्टेट एनएसएस लखनऊ, राजेंद्र सिंह हंसपाल प्रादेशिक संगठन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ,प्रो हेमंत भोपाल मध्य प्रदेश,डॉ बृजेश कुशवाहा डायरेक्टर आरवीएस टेक्निकल डिपार्टमेंट ,राकेश सैनी एएसओसी आगरा मंडल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए,डॉ देवी प्रसाद सिंह की टीम ने युवाओं की भूमिका पर पीपीटी का प्रेजेंटेशन किया,कार्यक्रम संचालन डॉ.बसंत बहादुर सिंह ने किया और डॉ. विनोद कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे