Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुँवर बासित अली को भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब ने दिया बधाई संदेश



सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को दिया बधाई संदेश
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा सहित कई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमे महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग आदि पदों का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठन किया गया। इसके साथ ही इस बार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद कुँवर बासित अली को दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा आदि का गठन किया गया।
इनके बनाये जाने पर मेंहदावल क्षेत्र के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब ने खुशी जताई और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई संदेश दिया। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने कुँवर बासित अली को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाये जाने पर बधाई संदेश दिया है। इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली को बनाये जाने से संगठन और भाजपा को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही अन्य सभी पद का गठन कर भाजपा को मजबूती देने का कार्य किया गया है। इस कार्यकारिणी में सभी वर्ग क्षेत्र को सम्मिलित कर सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की परिपाटी को पूर्ण किया जा रहा है। इस तरह से अनेकों बातों को इनके द्वारा कहा गया और प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाए पदाधिकारियों को बधाई संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे