Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने ओम प्रकाश त्रिपाठी

 

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी को भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर जिले के भाजपा के कार्यकर्ता व  पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। वही दूसरी ओर रविवार को पूर्व  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी के प्रदेश सह संयोजक के मनोनयन पर उनके निज निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को भाजपा के नगर मंत्री आलोक गर्ग के  नेतृत्व में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री त्रिपाठी जी को माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए भाजपा प्रबुद्ध  प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग पूर्व की भांति देते रहें कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कमी आने नहीं दी जाएगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते संगठन को मजबूत बनाते हुए सशक्त बनाने का भरसक मेरा प्रयास होगा। श्री त्रिपाठी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनोद शास्त्री, चंदन मिश्रा, तुषार मिश्रा, मनोज शुक्ला,अंकित पांडेय, रविंदर सिंह, सहित आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे