Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ वृक्षारोपण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी आलोक सिन्हा ने पूरे जिले में वृक्षारोपण की शुरुआत करनैलगंज नगर के जिलाधिकारी के प्रशासकीय ठाकुर श्रीराम जानकी चतुर्भुजी मंदिर की भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजन अर्चन करते हुए वृक्षारोपण करके किया।


उनके साथ जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने खुद फावड़ा से गड्ढा खोदकर उसमें वृक्ष लगाया तथा खुद ही उसमें मिट्टी डालकर पानी से सिंचाई किया। अपर मुख्य सचिव सुबह करीब 10 बजे करनैलगंज के डाक बंगला पहुंचे। जहां डाक बंगला परिसर में वृक्षारोपण करके सीधे श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा की भूमि सकरौरा घाट पौराणिक स्थल पर पहुंचे।

जहां करीब 50 बीघे की भूमि में वृक्षारोपण किया जाना है और स्मृति उपवन भी तैयार किया जा रहा है। वहां वैदिक रीति रिवाज तो मंत्रोच्चारण के साथ हरिशंकरी पौधे का रोपण किया। इसके अलावा तीनों अधिकारियों ने अलग-अलग पौधों को भी लगाया। मंदिर की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर के प्रशासक जिलाधिकारी द्वारा इस की भूमि पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में वृक्षारोपण एवं मंदिर की भूमि सुरक्षित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद अपर मुख्य सचिव का काफिला ग्राम पचमढ़ी पहुंचा। जहां वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मंदिर के भूमि पर स्मृति उपवन एवं वृक्षों की देखभाल के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मंदिर की समस्त भूमि को चिन्हित करते हुए उसे सुरक्षित करने एवं यदि भू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया गया है तो उसे खाली कराने एवं उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम हीरालाल, एसडीओ वन विभाग एसपी सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, बरखंडी नाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी, वेद प्रकाश शास्त्री, पंडित शेष कुमार पांडेय, महंत कौशल दास, संजय यज्ञसैनी, अर्चित पांडेय, कन्हैया लाल वर्मा, सकरौरा के प्रधान पराग दत्त गुप्ता, मंदिर निगरानी समिति के अध्यक्ष शिवानन्द जायसवाल, धर्मराज गोस्वामी, अशोक शुक्ल, अजीत दीक्षित, एसआई वन अशोक पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे