Sant kabir nagar भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी ने प्रधान व बीडीसी को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी ने प्रधान व बीडीसी को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी ने प्रधान व बीडीसी को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित





आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में आवाहन पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मान व स्वागत समारोह की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी मे सांथा विकासखंड ब्लाक प्रमुख अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री विनोद पांडेय के द्वारा भी सभी प्रधान व बीडीसी को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना आदि अनेको योजनाओं से आम जनमानस लाभान्वित हो रही है। भाजपा नेता द्वारा अनेको बातो को कहा गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि हम ग्राम पंचायत के साथ मिलकर ग्रामीण विकास को गति देंगे। उन्होंने आवाहन किया कि वह पार्टी रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि वारिस अली, प्रधान रणवीर पांडेय, प्रधान अतीक अंसारी आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com