आम आदमी की तकलीफों से बेखबर है मोदी-योगी सरकार : नरेश उत्तम पटेल | CRIME JUNCTION आम आदमी की तकलीफों से बेखबर है मोदी-योगी सरकार : नरेश उत्तम पटेल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम आदमी की तकलीफों से बेखबर है मोदी-योगी सरकार : नरेश उत्तम पटेल

किसान नौजवान पटेल यात्रा का किसान नेता बब्बू विशेन के नेतृत्व में किया गया ऐतिहासिक स्वागत

ए. आर. उस्मानी

वीरपुर विशेन, गोण्डा। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निकाली गयी किसान नौजवान पटेल यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर विशेन पहुंची, जहां किसान नेता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह विशेन द्वारा किसान-नौजवान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। 


   हजारों की संख्या में मौजूद किसानों-नौजवानों को संबोधित करते हुए सपा प्रदेशाध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी व किसान आंदोलन के मुद्दे पर मोदी-योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। वीरपुर विशेन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद के दामों में बेतहाशा बढोत्तरी हो रही है। प्रतिदिन इन वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। 

महंगाई चरम पर है, लेकिन जहाज और हेलीकाप्टर में उड़ने वाले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को बेतहाशा बढ़ती महंगाई नहीं दिखायी दे रही है। बाढ़ से पूरा प्रदेश जूझ रहा है। सूबे में त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर ही इन समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की थी जिसे योगी सरकार ने बंद कर दिया। 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाओं को 2 हजार रूपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी।

   इससे पूर्व किसान नेता बब्बू सिंह विशेन ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने बजाज चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने धान, गेहूं खरीद में हो रही अनियमितता व बिचौलिया राज से किसानों के लगातार उत्पीड़न से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर नरेश उत्तम पटेल ने गोण्डा के साथ ही पूरे प्रदेश के किसानों को भरोसा दिलाया कि इस बार सपा की सरकार बनने पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुचारू रूप से नियमित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बेरोजगार युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार देने के बात तो दूर शिक्षामित्रों को बेरोजगार कर दिया। हर वर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। किसानों के साथ वादाखिलाफी किया। गरीब तबके के लोगों के साथ धोखा किया। आम आदमी की आर्थिक स्थिति चौपट हो गयी है। 

    इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को किसानों का प्रतीक चिन्ह हल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह विशेन, बजरंगी प्रधान, संदीप मिश्रा, शिव बहादुर दूबे, हरिशरन पाण्डेय, रामायण वर्मा, संतराम बीडीसी, प्रागदत्त मिश्रा पूर्व प्रधान, कामाख्या तिवारी, शनी सिंह, रामजनक यादव, जनक लाल यादव, अशफाक अहमद, अंकित शुक्ला भमैचा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर असगर, आसिफ बीडीसी, मोनू सिंह डड़वा, रामकेवल दूबे, पूर्व प्रधान पवन जायसवाल, रमेश यादव दिग्विजय सिंह, शशांक सिंह, शैलेश सिंह छोटू, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह नेता, हरीश सिंह, सुरेश त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, राजन सिंह, आशुतोष सिंह, हर्ष सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


ऐतिहासिक स्वागत से गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष

    किसान नेता बब्बू सिंह विशेन के नेतृत्व में किसान नौजवान पटेल यात्रा का वीरपुर विशेन में जिस तरह स्वागत किया गया, वह ऐतिहासिक रहा। भीड़ तथा स्वागत समारोह से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गदगद नजर आए। उन्होंने इसके लिए बब्बू सिंह विशेन की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि यह जुनून और जोश 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा, तभी प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे