Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भारत बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा सड़कों पर।

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। भारत बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा व समर्थित लोग सड़कों पर रैली निकालकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आवाहन किया है सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक की बंदी को लेकर संयुक्त मोर्चा सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता आज सड़कों पर हैं बंद के आह्वान पर व्यापारियों ने भी आंशिक समर्थन दिया है।


शहर के गांधीनगर और पुरानी बस्ती के इलाकों में बंदी देखी गई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में गांधी नगर चौराहे पर जुलूस निकालकर व्यापारियों से सहयोग की अपील कर रहे है।

वहीं विपक्षी दलों ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ व्यपारियों का समर्थन चाइए उनके इस समर्थन से सरकार पर नैतिक दबाव बनेगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीवान चंद पटेल ने कहां है सरकार को किसानों की बात को मान लेना चाहिए क्योंकि किसान ही इस देश का अन्नदाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे