Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बुधवार से सरयू पुल पर सभी वाहनों का आवागमन हो जाएगा बंद :एक्सईएन

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज गोंडा। बुधवार से सरयू पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुल के मरम्मत की तैयारी हो चुकी है। जिसमें दो सप्ताह का समय लगने की संभावना है। शनिवार को कटराघाट सरयू नदी पर बनें पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लखनऊ-गोण्डा जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि बाइक व हल्के वाहनों को आने जाने की छूट दी गई थी। पुल के मरम्मत कार्य को लेकर लोकनिर्माण विभाग व सेतु निगम की टीमों के निरीक्षण उपरांत निर्णय लिया गया कि सभी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करके मरम्मत कार्य शुरू किया जाये। पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया बुधवार से पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। मंगलवार की देर रात तक सभी मशीनें पहुंच जाएंगी। बुधवार से लगभग दो सप्ताह तक पुल पर आवागमन को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। जिससे सुचारूरूप से मरम्मत कार्य पूर्ण कर यातायात को बहाल किया जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे