Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा मंडल की सभी सीटें जिताना ही पंडित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि : जूही सिंह

गोण्डा में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत 

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के गोड़वा घाट बॉर्डर पर पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गोड़वा घाट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जूही सिंह ने कहा कि आज अगड़ा, पिछड़ा, दलित, शोषित, किसान, वंचित, छात्र, नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, धनउगाही से जनता का बुरा हाल है।

सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के आंसू पोछने के लिए आगे नहीं आ रहा है।


   उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों ने किसानों का बुरा हाल कर रखा है। मौजूदा सरकार में महिलाओं की पेंशन बंद हो गयी, लेकिन सपा सरकार बनने पर 2000 प्रति माह के हिसाब से सभी महिलाओं को पेंशन दिया जाएगा। उधर, गोण्डा शहर स्थित गांधी पार्क के टाउन हॉल सभागार में महिला कार्यकर्ताओं ने श्रीमती जूही सिंह का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर जूही सिंह ने कहा कि सभी माताओं, बहनों को प्रणाम करते हुए मैं आप सब से अपील करती हूं कि जिस दिन मंडल की सभी सीटें समाजवादी पार्टी की झोली में आएंगी, उस दिन स्वर्गीय पंडित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिलाओं ने श्रीमती सिंह को यह विश्वास दिलाया कि आप के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने  के लिए हम सब मेहनत-संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरुषों को यदि दुनिया में मजबूत होना है तो, महिला शक्ति को हमेशा साथ लेकर चलना होगा।


    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत गोण्डा श्रीमती श्रद्धा सिंह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह, किसलय तिवारी, वंदना सिंह, रवि बाला मानसी, रीना तिवारी, शुभि कक्कड़, संध्या यादव, रेहाना, तबस्सुम, माया पाठक, रश्मि पाण्डेय, माया सिंह, रागिनी श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, सुषमा श्रीवास्तव, नमिता आदि ने महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे