Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:पंडित गोविंद बल्लभ पंत को दी गई श्रद्धांजलि


अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
जनपद बलरामपुर में 10 सितम्बर को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, में देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय ‘पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती‘ मनाया गया। जयंती अवसर पर सॉरी एप्पल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।



जानकारी के अनुसार पूर्व रक्षा मंत्री गोविंद बल्लभ पंत के जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण अर्पित किया । साथ ही समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं नें पुष्प अर्पित किया। पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयती के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्म 10 सितम्बर 1887 में हुआ था। ये प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चैथे गृहमंत्री थे। सन् 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती‘ के अवसर पर छात्र-छात्रों में सीनियर वर्ग में आयुशी श्रीवास्तव, प्रियश प्रसून मिश्रा, निखिल त्रिपाठी तथा शुभांगी मिश्रा। जूनियर वर्ग में तान्या श्रीवास्तव, उत्कर्ष कशौंधन, नित्या शुक्ला, अंशुमान तिवारी, आदित्य त्रिपाठी, गौरी शुक्ला, सांझ श्रीवास्तव, सिद्धी गुप्ता नें बहुत ही सुन्दर भाषण प्रस्तुत किया। जिसका सभी लोगों ने बहुत सराहना की। ‘पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती‘ के अवसर पर में विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, एवं अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेस तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, श्रीमती शिखा पाण्डेय, अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चैहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आरिज रजा अंसारी, कपिल निषाद , राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला नें बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम को देखकर सराहना की तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे