Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar कोरम के अभाव में ग्राम पंचायत राजेडीहा का कोटा चयन हुआ स्थगित



आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगरसांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजेडीहा में स्थित माध्यमिक विद्यालय पर कोटा चयन प्रक्रिया कोरम के अभाव में स्थगित हुआ। जिससे यहाँ के ग्रामीण लोगों को काफी निराशा हुई। कोटेदार के इस्तीफे से कोटा का चयन रिक्त हुआ था। प्रशासन के निर्देश से आज कोटा चयन की प्रक्रिया को निष्पादित करना था। लेकिन सांथा ब्लॉक टीम से एडीओ आइएसबी मार्कण्डेय पांडेय व ग्राम सचिव बृजेश यादव द्वारा ग्राम पंचायत राजेडीहा मे पहुँचे कोटा चयन की कार्यवाही को पूर्ण किया जाना था। लेकिन अचानक ग्राम प्रधान की तबियत खराब होने से सारी तैयारियां पर पानी फिर गया। ऐन वक्त पर कोटा चयन के निरस्त होने से ग्रामीणों को काफी निराशा हुई। कोटा चयन के लिए ग्राम सचिव बृजेश यादव आदि अनेको लोग पंहुचे थे। लेकिन कोरम के अभाव में चयन प्रक्रिया को पूर्ण नही किया गया। जिसके बाद से कोटा चयन की प्रक्रिया आगे की तिथियों में किया जायेगा। जिसकी सूचना जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को दी जाएगी। जो प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्रामीणों को दिया जाएगा।इसी के साथ ही आज कोटा चयन के लिए आये ग्रामीणों ने कोटे के चयन न किये जाने से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आज प्रदर्शन में सुभागी, मीरा, उर्मिला, रेखा, संगीता, मंजू देवी आदि महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मेरे लिए ग्राम का विकास ही सर्वोपरि है और हर ग्रामीण को सुविधा उपलब्ध करवाना ही मेरा लक्ष्य है। आज ग्राम प्रधान प्रतिनि के अलावा एडीओ आइएसबी मार्कण्डेय पांडेय, ग्राम सचिव बृजेश यादव, बसपा नेता सद्दाम के अलावा दर्जनो ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे