Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 

कोविड गाइड लाइन के तहत होगा मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

सलमान असलम 

बहराइच।आगामी 16 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी व नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर के बशीरगंज स्थित झिंगहाघाट का निरीक्षण श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों के साथ किया।


सिटी मजिस्ट्रेट ने घाट के निरीक्षण दौरान देखा कि घाट के रास्तों पर काफी जगह गड्ढे बने हुए थे जिसे तत्काल पोकलैंड मशीन द्वारा गड्ढों को पाटने का निर्देश दिया।तथा विसर्जन वाले रास्ते को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।महासमिति के पदाधिकारियों ने मौजूद अधिकारियों से विसर्जन के दौरान पुलिस फ़ोर्स की आवश्यकता बतायी।


महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि जनपद के 1500 स्थानों पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम विधिवत चल रहा है।आगामी 16 अक्टूबर को माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कोविड गाइड लाइन के तहत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान एक प्रतिमा के साथ केवल पूजा समिति के 11 सदस्यों को ही अनुमति दी गयी।विसर्जन शोभायात्रा व जुलूस के शक्ल में नही होगा।उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान अस्त्र,शस्त्र,आतिशबाजी तथा नशे का सेवन वर्जित है।


उन्होंने प्रशासन से बेहतर पुलिसिंग की अपील की है।इस दौरान महासमिति के राम जी शुक्ला, शिव शरण ,कन्हैया सोनी व राजेन्द्र गुप्ता युवराज मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे