Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

...और विशालकाय अजगर से अठखेलियां करते रहे मोतीगंज थानाध्यक्ष

 

शनिवार की रात मोतीगंज थाना परिसर में निकला 14 फिट लम्बा अजगर, मचा हड़कंप

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। अमूमन छोटे सांपों को ही देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन मोतीगंज के थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह के अदम्य साहस की दाद देनी पड़ेगी।

वीडियो:अजगर पकड़ते हुए


उन्होंने न सिर्फ थाना परिसर में पहुंच गए विशालकाय अजगर को काफी देर तक छकाया, बल्कि उसकी पूंछ पकड़कर काफी समय तक अठखेलियां भी करते रहे।

  


 शनिवार की रात करीब 10 बजे थाना मोतीगंज के परिसर में चौकीदार द्वारा एक विशालकाय अजगर देखा गया। इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह को दी गई।


 थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विशालकाय अजगर को पकड़ने लगे। वह थाना परिसर में ही काफी देर तक अजगर को छकाते रहे, जिससे वह भी थक गया। 


इस दौरान उन्होंने अजगर के पीछे का हिस्सा (पूंछ) पकड़ लिया और काफी देर तक उससे खेलते रहे। हालांकि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी दहशत में थे और सभी थानाध्यक्ष से अजगर को बोरे में डालने के लिए बोलते रहे।


 काफी समय तक अजगर से अठखेलियां करने के बाद थानाध्यक्ष ब्रह्मा नंद सिंह ने अजगर को बोरे में डाला और वहां पहुंचे वन कर्मी के हवाले कर दिया। 

   

 थानाध्यक्ष ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 14 फिट तथा वजन लगभग 25 किलो ग्राम था। उन्होंने बताया कि थाने के सिपाहियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। बहरहाल, मोतीगंज थानाध्यक्ष का यह साहसिक कदम क्षेत्र के साथ ही महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे