Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में आवाज की जादूगरनी पूजा का हुआ चयन, हर्ष

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। गायन के सभी रागों की विशेषज्ञ शैशवावस्था से ही संगीत में गहरी रुचि रखने वाली अपने आवाज के जादू व कठिन परिश्रम और संघर्ष के बदौलत जनपद में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही है।



 एक डिग्री कॉलेज की संगीत की प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं देकर संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराश कर उनकी मंजिल तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा रही है।


नगर क्षेत्र के विवेक नगर टक्कर गंज निवासी रामकुमार प्रजापति की पुत्री सुश्री पूजा प्रजापति का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड मे हो जाने पर परिजनों व शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। 


पूजा को बधाई देनी वालों का सिलसिला शुरु हो गया। बता दे कि मंगलवार को रात आए परिणाम में पूजा ने 500/468 अंक प्राप्त कर  प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी संगीत गायन ) मे 40वी रैंक व obc बालिका वर्ग ( टॉप 13 वां स्थान हासिल कर सफलता अर्जित की है। 


उनकी इस सफलता पर परिवारजनों व शुभचिंतकों मे हर्ष की  लहर है। उनकी आवाज पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। 


पूजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां श्रीमती गायत्री देवी व अपनी गुरु माँ शिवानी मातनहेलिया को दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे