Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:मिट्टी की दीवाल गिरने से अधेड़ की मौके ही मौत, दो बालिकाएं चोटिल



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। मिट्टी की दीवाल गिरने से उसके नीचे दबकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बालिकाएं चोटिल हो गई। 



घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसेहिया की है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे यहां के निवासी बुधई 52 कच्ची दीवार के किनारे साइकिल में हवा भर रहे थे। 


उसी बीच घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नन्दिनी 8 पुत्री ईश्वरदीन व ललिता 4 पुत्री मोहन भी मलबे की चपेट में आकर चोटिल हो गई। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। घटना में बुधई की आकस्मिक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। 


परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से उसका दाह संस्कार कर दिया। 


कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में उन्हें कोई सूचना नही मिली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे