Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:फिर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता बनाए गए राजेश दीक्षित

भाजपा सरकार से आमजन त्रस्त : दीक्षित

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। जुझारू एवं संघर्षशील समाजवादी नेता राजेश दीक्षित को दोबारा पार्टी का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, सूरज सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

    

इमिलिया गुरूदयाल निवासी राजेश दीक्षित इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव/प्रवक्ता पद पर कार्य कर चुके हैं।


उनकी गिनती संघर्षशील एवं जुझारू नेताओं में होती है। गत माह राजेश दीक्षित को महासचिव पद से हटा दिया गया था। 


आज दोबारा उन्हें सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव ने प्रवक्ता मनोनीत किया। अपने मनोनयन पर दीक्षित ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए वे सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। 


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आमजन त्रस्त है और प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।

   

 सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव, पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह के साथ ही तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे