धानेपुर:सन्त कबीर आश्रम पर सन्तों की पूण्य स्मृति में विशाल भंडारे के साथ हुआ सन्त समागम | CRIME JUNCTION धानेपुर:सन्त कबीर आश्रम पर सन्तों की पूण्य स्मृति में विशाल भंडारे के साथ हुआ सन्त समागम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धानेपुर:सन्त कबीर आश्रम पर सन्तों की पूण्य स्मृति में विशाल भंडारे के साथ हुआ सन्त समागम



बी.पी. त्रिपाठी/प्रदीप शुक्ला

धानेपुर गोण्डा:कस्बा धानेपुर में स्थित सन्त कबीर आश्रम पर ब्रह्मलीन सन्तों की पूण्य स्मृति में विशाल भण्डारे के साथ सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कबीर आश्रम के संरक्षक सन्त गुणवन्त दास एवं सोबरसा पोखरा के महंत छोटे बाबा के संरक्षण में ब्रह्मस्वरूप गुरुओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सन्तों ने प्रवचन दे कर सत्संग की महिमा के महत्व को समझाया।

 

इस अवसर पर प्रयागराज से पूज्यपाद सन्त धर्मेन्द्र साहेब सहित अनेक प्रबुद्ध सन्तों का आगमन हुआ, कबीर आश्रम के पूर्व संरक्षक विमल साहेब के प्रिय कबीर वाणी व्याख्याकार कमलापति पाण्डेय तथा जनपद से दूर दराज के संतो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर ब्रह्मलीन सन्तों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


भण्डारे में कस्बे वासियों सहित ग्रामीण अंचलों से भी अनुयायी प्रसाद ग्रहण करने आये। इस आयोजन में निवेदक के रूप द्वारिका प्रसाद, कमलापति पाण्डेय, जगमोहन दास श्रीवास्तव, मंशा राम वर्मा( ज्योति गैस एजेंसी) करुणानिधि तिवारी, चेत राम, इत्यादि लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे